फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने साइकिल में टक्कर मारकर अधेड़ को रौंदा मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाहर पंचनामा भरती पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर से दूध बेचकर गांव लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ को ट्रक ने टक्कर मारकर रौंद दिया। राहगीरों के दौड़ने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित रिनिया गांव निवासी देवनारायण उर्फ मोदी (53) पुत्र स्व. शिवचरण रजक रविवार सुबह आठ बजे गांव से दूध लेकर उरई बेचने आया था। दूध बेचने के बाद जब वह साइकिल से वापस गांव आ रहा था। तभी शहर के झांसी रोड स्थित मोक्षधाम के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर पिछले पहिए में फंस गया और कुछ दूर तक घिसटता चला गया। लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक रोका और उतरकर मौके भाग गया।
अधेड़ के घायल होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। हादसा देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अधेड़ को पहचान कर इसकी सूचना लोगों ने उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर बदहवाश परिजन भी मेडिकल पहुंच गए। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी केशकली गांव की पूर्व प्रधान रही हैं। वहीं मृतक वर्तमान में भाजपा का बूथ पदाधिकारी था। उसकी मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

बेटे के सिर पर सेहरा भी नहीं देख पाया देवनारायण
मृतक देवनारायण को बड़ी खुशी थी कि उसके इकलौते पुत्र राहुल की 26 फरवरी को शादी थी। पुत्र की शादी की तैयारियों को लेकर वह रिश्ते नातेदारों व पड़ोसियों से कहता था कि वह अपने इकलौते पुत्र की शादी बड़े धूमधाम से करेगा। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यह खुशी पूरी नहीं हो पाएगी। बेटे की शादी को लेकर जहां परिजन तरह-तरह के सपने संजोकर तैयारियों में लगे थे। वहीं आज घर के मुखिया की मौत से उनके सारे अरमानों पर पानी फिर गया और घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। वहीं चार दिन पहले इकलौते पुत्र राहुल का तिलक चढ़ा था। जिसमें उसे ब्रेजा गाड़ी भी मिली थी। जिसमें नाते रिश्तेदार भी एकत्रित हुए और घर में खुशी का माहौल था। हादसे ने घर की सारी खुशियां मातम में बदल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें