जालौन पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में रविवार को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे। बीएमटी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी आस्था और संस्कृति पर लंबे समय से प्रहार होता रहा है। हमारी एकजुटता ने देश की संस्कृति पर प्रहार करने वालों को खदेड़ने का काम किया।
उन्होंने कहा कि हर महीने बुदेलखंड की समीक्षा की जाएगी। जिससे बुदेलखंड के लोगों को समस्याओं से जूझना न पड़े। ऊर्जा मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी न करें। मुफ्त में बिजली कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो भी बिल आए समय ले उसका भुगतान करें लेकिन चोरी जैसा अपराध न करें। जल्द ही बुंदेलखंड के लिए बिजली की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।