फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा मरीज मिला प्रशासन व पुलिस दिखी सख्त

विज्ञापन
बैरिकेडिंग लगाकर चेकिग करती महिला थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर में मंगलवार को एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब शहर में मरीजों की संख्या तीन हो गई है। जिससे शहर में मंगलवार को पुलिस व प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती। वहीं शहर में रेडजोन एरिया में कोई भी दुकानें न खोलने की हिदायत दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने शहीद भगतसिंह चौराहा, जिला परिषद, घंटाघर आदि स्थानों पर किट पहनकर सख्ती बरती।
विज्ञापन

शहर में दो दिन पहले एक चिकित्सक, फिर उसकी पत्नी को कोरोना पॉजीटिव पाने के बाद से शहर के कुछ हिस्से को रेडजोन घोषित कर दिया गया था। इसके बाद दो और मरीज बढ़ने पर मंगलवार को जिला प्रशासन व पुलिस का रवैया सख्त दिखा। जिसके चलते सड़कों पर किसी को निकलने नहीं दिया। सभी चौराहों पर बेरीकेडिंग लगाकर आने जाने वालों से रोककर पूछताछ की और बेवजह घूमने वालों को सबक सिखाकर घरों में रहने की हिदायत दी। वहीं एक और मरीज के पॉजिटिव निकलने के बाद से पुलिस को किट पहनकर ड्यूटी करने के आदेश दिए गए। इस पर कोतवाली पुलिस ने किट पहनकर चौराहों पर चेकिंग की और लोगों से सख्ती से नियमों का पालन करने को कहा। सख्ती के चलते लोगों को किराना, फल, सब्जी, दूध, मेडिकल स्टोर पर कोई चीजें नहीं मिली। जिससे लोग खासे परेशान नजर आए।

पुलिस क्लब के पास बुजुर्ग को रोककर पूछताछ करते डीएम मन्नान अख्तर- फोटो : ORAI

शहीद भगत सिंह चौराहे पर किट पहनकर चेकिंग करने जाते पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें