फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने व्यापारी के घर से चुराए जेवर

विज्ञापन
कालपी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। टरननगंज चौकी क्षेत्र में लगातार दूसरी रात में चोरी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप है। मंगलवार को चोरों ने कदौरा फाटक रोड स्थित स्थित एक किराना व्यापारी के बंद घर को निशाना बनाकर जेवर सहित लगभग एक लाख का माल चोरी कर लिया। विवाह समारोह में गए गृह स्वामी जब लौटे तो जानकारी हुई। व्यापारियों ने घटना पर तीखा रोष जताकर चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इंस्पेक्टर माणिक चंद्र ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्य बाजार में खोया मंडी के पास रविवार की रात चोरों ने एक गारमेंट्स व्यापारी की दुकान को निशाना बनाते हुए लगभग दो लाख का माल चोरी कर लिया था। घटना से व्यापारियों ने आक्रोश था अभी घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि इसी क्षेत्र में सोमवार की रात किराना व्यापारी उमाकांत मिश्रा के घर चोरी हो गई। किराना व्यापारी उमाकांत ने बताया कि वह परिवार सहित रिश्तेदारी के एक विवाह समारोह में ललितपुर गए थे, सोमवार रात लगभग दस बजे जब घर लौटे तब घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला।
घर के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने की लगभग एक तोले की चेन, सोने के तीन हार, आधा किलो चांदी सहित लगभग एक लाख का माल चोरी कर ले गए। बाजार में फिर चोरी की खबर फैलते ही व्यापारी आक्रोशित हो गए व चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखा आक्रोश जताया। सूचना पर चौकी इंचार्ज रामजी दुबे रात में ही मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की। व्यापार मंडल महामंत्री सुनील पटवा ने चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। कोतवाली के मुख्य इंस्पेक्टर माणिक चंद्र ने बताया कि जल्द ही बाजार की चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज का तबादला
लगातार दो दिन से हो रही चोरियों को लेकर व्यापारियों के आक्रोश है। इसको देखते हुए पुलिस कप्तान ने टरननगंज चौकी इंचार्ज रामजी दुबे का ट्रांसफर कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज पर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण कराने का भी आरोप है। इसकी शिकायत भी व्यापारियों की ओर से एसपी से की गई थी। कोतवाली के इंस्पेक्टर माणिक चंद्र ने चौकी इंचार्ज रामजी दुबे के ट्रांसफर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें