फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर रखवाली कर रहे किसान पर चोरों ने झोंका फायर, घायल

Tue, 05 Dec 2017 11:00 PM IST
जालौन
विज्ञापन
घायल किसान अनिल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 खेतों की रखवाली कर रहे किसान पर चोरों ने फायर झोंक दिया। गोली पेट से छूकर निकलने पर किसान घायल हो गया। चोर भैंस चोरी करके ले जा रहे थे। युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज कर उसे घर भेज दिया गया। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन



शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिनिया निवासी अनिल कुमार (30) सोमवार की रात गांव के बाहर खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। देर रात करीब दो बजे तीन चार लोग एक भैंस लेकर उसके खेत के पास से निकल रहे थे। अनिल ने आवाज लगाकर उन्हें रोक लिया।

भैंस ले जाने का कारण पूछा।  जवाब न देने पर उसे शक हुआ तो वह अनिल उनके नाम पूछने लगा। इस पर वह लोग अनिल के साथ गाली गलौच करने लगे। उसने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने मिलकर अनिल के साथ मारपीट कर दी। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकाल कर फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली अनिल के पेट से छूती हुई निकल गई, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। यह देख वह लोग भैंस वहीं छोड़कर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर आस पास के किसान वहां पहुंचे तो वह अनिल को लेकर उसके घर गए।

आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया। अनिल ने बताया कि वह लोग भैंस चोरी कर ले जा रहे थे। सुबह जानकारी लिए जाने पर पता चला कि ग्राम बिनौरा वैध से किसी की भैंस चोरी हुई थी।

हालांकि उसका नाम पता नहीं चला। वहीं अनिल के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें