फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी लखनऊ पैसेंजर अब केवल कानपुर तक जाएगी

Mon, 04 Dec 2017 10:43 PM IST
जालौन
विज्ञापन
train
विज्ञापन
 झांसी से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अब 13 फरवरी तक लखनऊ नहीं जाएगी। इस ट्रेन को रेल अधिकारियों ने केवल कानपुर तक चलाने का फैसला लिया है। वहीं लौटते में इसी ट्रेन को लखनऊ से न चलाकर कानपुर से ही चलाया जाएगा। यात्रियों को अब कानपुर से आगे की ओर यात्रा करने के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे।
विज्ञापन



कोहरे व धुंध से लगातार ट्रेनों लेट हो रहीं हैं। रेल अधिकारियों ने इससे निपटने के लिए कई ट्रेनों की दूरी को कम कर दिया है। इसका असर झांसी से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर भी पड़ा है।

यह ट्रेन 4 दिसंबर से 13 फरवरी तक केवल कानपुर तक चलेगी। वहीं लौटते में भी इसे लखनऊ की जगह कानपुर से ही चलाने का फैसला किया गया है। बता दें कि झांसी से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली 51813 झांसी लखनऊ पैसेंजर का स्टेशन पर आने का समय सुबह 5 बजकर 55 मिनट है।
विज्ञापन



पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन 6 बजे कानपुर की ओर रवाना होती है। वहीं यह ट्रेन लखनऊ से लौटकर रात 9 बजकर 29 मिनट पर स्टेशन पर आती है। पांच मिनट रुककर यट ट्रेन 9 बजकर 34 मिनट पर झांसी के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें