फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Mon, 26 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कोटरा थाना क्षेत्र के गांव सैदनगर में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के आंगन में पड़ा मिला। उसके गले में चोट के निशान से हत्या की आशंका है। सुबह जब परिजनाें ने शव को देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियाें को जानकारी दी। इस पर एसपी डा. राकेश सिंह ने मौके
विज्ञापन


पर सीओ जंगबहादुर सिंह को भेजा। वह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के  साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कराए। कोटरा थाना के गांव सैदनगर निवासी शिव कु मार पांचाल की 16 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा थी। वह रविवार की रात अपनी बड़ी बहन के साथ खाना खाकर सो गई। बहन ने बताया कि सुबह उसका शव घर के आंगन में पड़ा था। गले में चोट के

निशान से उसकी गला घोटकर हत्या की आशंका लग रही है। सूचना पाकर थाना पुलिस, सीओ व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत एसपी डा. राकेश सिंह का कहना है कि हत्या या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा। पिता कोई कार्रवाई नहीं चाहता था
विज्ञापन


लेकिन गले में चोट के निशान होने के कारण मामला संदिग्ध है। इसलिए पुलिस कोई चूक नहीं करना चाहती है।  अमर उजाला संवाददाता ने इस संबंध में जब लोगाें से बात करनी चाही तो लोगों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें