फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 45 शादियां

Sun, 25 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विवाह समारोह में एक दूसरे को जयमाल पहनाते वर, वधू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला कोरी समाज के तत्वावधान में सर्व जातीय सामूहिक कन्या विवाह महासम्मेलन का आयोजन राजकीय इंटर कालेज के मैदान में रविवार को किया गया। इसमें 45 जोड़ों ने एक दूजे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी चुना। आयोजक मंडल की ओर से वर, वधुओं को उपहार व आशीर्वाद देकर विदा किया गया।आयोजक मंडल प्रभारी व मुख्य अतिथि पूर्व सांसद
विज्ञापन


घनश्याम अनुरागी ने कहा कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य समाज को दहेज मुक्त बनाना है। कहा कि समाजवाद का सिद्धांत है कि सभी वर्ग चाहे वह गरीब हो या अमीर, भेद भाव भूलकर एक ही प्लेटफार्म पर आ जाएं। जिला कोरी समाज के सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन राजकीय इंटर कालेज मैदान में आयोजित किया गया। आयोजकों व कन्या

पक्ष के लोगों ने सभी वरों का द्वारचार किया। इसके बाद सामूहिक विवाह मंच पर 45 वरों को बिठाकर एक साथ वरमाला कराई गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने सभी जोड़ों को चुनरी ओढ़ाई। विवाह में 41 हिंदू व 4 मुस्लिम जोड़ों की शादी हुई। इस दौरान पूर्व सीएमएस वीवी आर्या की ओर से कार्यक्रम का संचालन और सभी वर वधुओं को आशीर्वाद
विज्ञापन


दिया गया। कार्यक्रम में लाखन सिंह कुशवाहा, एचएस प्रसाद, वीवी आर्या, रुपनारायन, सूरज यादव, ममता देवी, रविंद्र यादव, विजय निस्वा, प्रलुव्य निरंजन, सिद्धार्थ यादव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद कुमार वर्मा ने किया।

इन्होंने थामा एक दूजे का हाथ
विवाह समारोह में दीपा संग देवेद्र कुमार, सुमन संग सुमित वर्मा, नीरज कुमारी संग सर्वेश कुमार, रानी संग शिवनारायन, पूजा याज्ञिक संग सुनील याज्ञिक, शालिनी वर्मा संग राजाबाबू, आराधना संग धर्मेंद्र, अनूपा संग मानसिंह, गोमती देवी संग विक्रम सिंह, रंजना देवी संग चंद्रप्रकाश, दीक्षा संग प्रदीप, मधु संग राजेश कुमार, आरती संग देवेंद्र, वंदना संग

रिम्की, मंजू संग अमित, शिवकांती संग जितेंद्र सिंह, आरती संग राघवेंद्र सिंह, सरिता संग अनिल कुमार, रोशनी संग रविकुमार, प्रियंका वर्मा ंसग देवेंद्र कुमार, पूनम संग वीरसिंह, आरती संग सतीश, वंदना संग मनीष, विनीता संग अनूप वर्मा, वंदना संग राजेश, संध्या देवी संग विपिन कुमार, रुखसार संग सुहेल, रीति संग रामजी, पूजा संग महेश, हेमलता संग

रोहित, पिंकी संग कैलाश वर्मा, महिमा संग डालचंद्र, दर्शन देवी संग चंद्रकिशोर, संगीता संग अरविंद, दीप्ती संग नीरज वर्मा, जमीला संग मजीत, शायरा संग मुबारक, रोशनी संग संतलाल, आरती संग धीरज, नेहा संग विकल, नूरजहां संग गफूर, ममता संग सौरभ, नीलम संग भोजराज, लीला संग पंचम, शालिनी संग सोनू की शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें