फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खाना न बनाने पर डांटा तो किशोरी ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। भिटारी गांव में सोमवार को घर में अकेली किशोरी ने कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब खेत से घर लौटे तो बेटी को फंदे पर लटका देखा। परिजनों का कहना है कि खाना न बनाने पर उसे डांट दिया था। उसी के चलते उसने जान दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी लल्लू दोहरे मजदूरी करता है। सोमवार की दोपहर वह पत्नी के साथ खेत में कटाई करने गया था। उनकी पुत्री रंजना देवी (16) घर में अकेली थी। उसने फंदा लगाकर जान दे दी। लल्लू ने बताया कि बेटी की कुछ दिन से तबीयत खराब थी। इसलिए वह काम नहीं कर रही थी। सोमवार को उसने खाना नहीं बनाया था तो परिजनों ने डांट दिया था और वह घर से खेत पर चले गए थे। किशोरी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें