फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर वाहन में घुसी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रूरा मल्लू के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक चलाकर आ रहे बाइक सवारों की बाइक बारिश के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन में जा घुसी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहगंज निवासी साजिद (21) व रियाज (20) किसी काम के चलते सोमवार की सुबह बाइक से उरई गए थे। काम निपटाकर दोपहर करीब तीन बजे दोनों बाइक से जालौन लौट रहे थे। उसी समय पानी बरसने लगा। बारिश के बीच ही दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में घर पहुंचना चाहते थे। रूरा मल्लू के पास स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास सड़क किनारे खड़े वाहन को देखकर चालक बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और बाइक फिसलकर सड़क किनारे वाहन में जा घुसी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें