फोटो - 01 मृतका जानवी की फाइल फोटो।
उरई। सूने घर में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर लौटे तो फंदे पर किशोरी का शव लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी गोविंद सिंह की पुत्री जानवी (15) ने रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि गोविंद सिंह खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की शाम गोविंद पत्नी रामजानकी के साथ खेत पर सिंचाई के लिए पाइप बिछाने गए थे। उसने आत्महत्या कर ली। रात को मां जब घर पहुंची तो बेटी का शव फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि कई माह से किशोरी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह किसी से बात भी नहीं कर रही थी। अकेली ही गुमसुम रहती थी।
थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
फोटो - 01 मृतका जानवी की फाइल फोटो।