फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टीम ने जल जीवन मिशन के कामों की हकीकत ग्रामीणों से पूछी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन)। जालौन, गरौठा, भोगनीपुर सुरक्षित संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्रीय जल संसाधन समिति के सदस्य नारायणदास अहिरवार की शिकायत पर तीन सदस्यीय केंद्रीय दल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच की है। टीम दो तक यहां रुकी और जांच की है। टीम ने ग्रामीणों से हकीकत पूछी। कई जगह शिकायत भी मिली है। टीम ने साथ चल रहे अधिकारियों को हिदायत के साथ निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

सांसद ने केंद्रीय जल संसाधन समिति के चेयरमैन को शिकायत भेजी थी। इसमें बताया कि पिछले दिनों प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के जल निगम के निदेशक राजशेखर व अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव के साथ अधिकारियों की टीम ने झांसी मंडल के ललितपुर, झांसी व जालौन में गांव-गांव जाकर नमामि गंगे योजना की स्थिति को देखा था।

सांसद ने आरोप लगाया कि उनके संसदीय क्षेत्र जो जालौन, झांसी के गरौठा, कानपुर देहात के भोगनीपुर आता है। उसके सैंकड़ों गांवों में आज भी ग्रामीणों को इस योजना का सही से लाभ नहीं मिल रहा है। उनके घरों में नल से जल नहीं आ रहा है। पाइप लाइन बिछाने में मानकों की अनदेखी की गई। खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। हल्की बारिश में ही इन सड़कों से कीचड़ फैल गया है। इसी तरह जो टंकियां बनाई गई हैं, उनके मानक से निर्माण न किए जाने के कारण जालौन जिले में व उनके संसदीय क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक टंकियां गिर चुकी हैं।
विज्ञापन

उनकी शिकायत को पीएमओ एवं जल संसाधन समिति के चेयरमैन ने गंभीरता से लेकर तीन सदस्यीय दल संसदीय क्षेत्र में जांच के लिए भेजा। इस जांच दल में रवींद्र सोलंकी, जयप्रकाश व अंशु सिंह दिल्ली से आए। टीम उरई के एक होटल में रुकी। टीम ने जालौन जिले के सलाघाट में ट्रीटमैंट प्लांट और ग्राम सला व मड़ेपुरा ट्रीटमेंट प्लांट गांव मड़ेपुरा व चमारी गांव में ग्रामीणों से पानी आने के बारे में पूछा।
इस दौरान कई ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नलों में पानी नहीं आता है। कई ग्रामीणों की शिकायत थी कि यह नल सफेद हाथी की तरह खड़े हैं। टीम ने झांसी जिले के गरौठा विधानसभा के तीन गांवों का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय जल निगम की टीम ने किया। तीन फीट जमीनें में दबाने वाली पानी की लाइन एक फीट दबी मिली। इसके बाद टीम भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेंथा व गंगागंज गांव पहुंची। टीम के साथ सांसद के भोगनीपुर विधानसभा के प्रतिनिधि राघव अग्निहोत्री, कासिफ खान भी रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि पानी एक समय ही आता है। कई गलियों में तो पाइप लाइन भी नहीं पड़ी। इस पर टीम ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शीघ्र पाइप लाइन डलवाने और पानी की सप्लाई नियमित रूप से चालू कराने के निर्देश दिए। कहा कि बिजली न आने पर सोलर से सप्लाई दें। अगर सोलर से न चल पाए तो जनरेटर से समय से पानी की सप्लाई नियमित रूप से की जाए। टीम ने जांच कर अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय केंंद्रीय टीम आई थी। वह जालौन के तीन गांवों में जांच करने गई। कुछ निर्देश दिए गए हैं। उसपर कार्य किया जाएगा।
अंचल गुप्ता, एक्सईएन जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें