फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रपटा पार करते समय अध्यापक का पैर फिसला, सात किलोमीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नून नदी का रपटा पार करते समय शिक्षक का पैर फिसल गया। जिससे वह पानी के बहाव में बह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह उनका शव सात किलोमीटर दूर नदी में पड़ा मिला।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर चिरगुवां गांव निवासी अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के लहार में प्राइवेट स्कूल में अध्यापक थे। शनिवार की शाम को वह घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो नून नदी पर बने रपटे पर पानी भरा होने से वह उसे पार करने लगे। उसी समय उनका पैर फिसल गया और वह नून नदी में जा गिरे। वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर पहुंचे परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सूचना पर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश कराई। लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार को उनका शव रगौली के चेकडैम के पास फंसा मिला। बताया कि उनके चार बच्चे हैं। उनकी मौत से पत्नी आशा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि शव बरामद कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें