फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चुभने लगी धूप, रात में भी राहत नहीं

विज्ञापन
फोटो - 28 धूप पड़ने से ट्रैक्टर के ऊपर बैठे लोग गमछे से सिर ढके हुए। संवाद - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
विज्ञापन
उरई। एक सप्ताह तक मौसम सुहाना रहने के बाद अब गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का तापमान भी बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर तेज चुभने वाली धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लोगों को रात में भी राहत नहीं सकी। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया और बाजारों में भी अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

रविवार से ही मौसम में बदलाव महसूस किया जाने लगा था। तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से उमस बढ़ गई थी, जबकि सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सुबह से ही सूरज की तपिश तेज रही और दोपहर तक गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा।

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। घरों और दफ्तरों में पंखे और कूलर लगातार चलते रहे। वहीं बाजारों में ठंडे पेय पदार्थ, शिकंजी, जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और तेज धूप के कारण गर्मी लगातार बढ़ेगी। दोपहर के समय लू जैसे हालात भी बन सकते हैं।
विज्ञापन


दोपहर में खाली दिखीं सड़कें
गर्मी का असर सोमवार को शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाइक सवार और राहगीर सिर पर गमछा, टोपी और दुपट्टा बांधकर निकलते नजर आए। वहीं कई लोग पेड़ों और दुकानों की छांव में राहत तलाशते दिखे।

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अवनीश बनौधा ने गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा कि तेज धूप और उमस के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर, सिरदर्द और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

चिकित्सकों ने सलाह दी कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अधिक से अधिक पानी पीएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर निकलते समय सिर ढककर निकलें और हल्के सूती कपड़े पहनें।

डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बासी और खुले खाद्य पदार्थों से बचें, क्योंकि गर्मी में फूड पॉइजनिंग और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा असर

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें