फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य की सुस्ती ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
कालपी में लगा जाम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। हाईवे पर करीब डेढ़ साल पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। जिसे इस साल फरवरी में पूरा होना था, जो कि अभी अक्तूबर नवंबर तक पूरा होता नहीं दिख रहा है। यही वजह है कि वाहनों की रफ्तार थमी रहती है। जिससे रात दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

बता दें कि निर्माणाधीन हाईवे पर जोल्हूपुर से लेकर कालपी पुल तक दोनों ओर रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। शाम के वक्त तो दोनों लेन पर भारी वाहनों की कतार रेंगती नजर आती है। कई बार तो जाम पूरी पूरी रात लगा रहता है। जिससे कानपुर और झांसी की ओर आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कार और बाइकें भी नहीं निकल पाती हैं। वाहनों सवारों को दो दो किमी. की दूरी तय करने में घंटों का समय लग जाता है। इलाकाई लोगों को लग रहा था कि इस फरवरी में उन्हें जाम से निजात मिल जाएगी लेकिन काम है कि अक्तूबर माह में भी पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि एनएचएआई अधिकारियों से बात कर काम तेजी से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें