फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तेंदुआ आने की अफवाह से सिमरिया गांव के बाशिंदों की उड़ी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर फैल रही अफवाहों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कई दिनों से अलग-अलग गांवों में तेंदुआ दिखाई देने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को एक बार फिर सिमरिया गांव में तेंदुआ आने की अफवाह फैल गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और लोग पूरी रात सतर्क रहे। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ग्राम रवा में मटर के खेत में तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी शुरू की गई। हालांकि, रात के अंधेरे में तेंदुआ अचानक लापता हो गया और इसके बाद से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। रवा गांव की घटना के बाद से ही आसपास के कई गांवों जैसे लौना, क्योलारी, सदूपुरा आदि सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुआ घुसने की अफवाहें उड़ चुकी हैं। हर दिन नई सूचना और चर्चाओं के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं, वहीं शाम ढलते ही घरों के दरवाजे बंद कर लिए जा रहे हैं। वन विभाग की ओर से क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। टीमें डेरा डालकर निगरानी कर रही हैं, पग चिह्न तलाशे जा रहे हैं और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बावजूद इसके, अब तक तेंदुए की कोई ठोस जानकारी या लोकेशन सामने नहीं आ सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि अफवाहों के चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में ज्यादा डर बना हुआ है। वहीं प्रशासन और वन विभाग की ओर से अपील की गई है कि लोग बिना पुष्टि के किसी भी सूचना पर भरोसा न करें और किसी संदिग्ध जानवर के दिखने पर संबंधित विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें