कोंच। संस्कृत पाठशाला की जर्जर छत शनिवार शाम बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय शिक्षण कार्य नहीं हो रहा था अन्यथा किसी बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।
पाठशाला के प्रधानाचार्य जयवीर नगाइच ने प्रबंधक ज्ञानेंद्र सेठ को पत्र लिखकर बताया कि बारिश के कारण शनिवार देर शाम पाठशाला की छत का कुछ हिस्सा गिर गया है। उन्होंने कहा, अध्ययन कार्य बाधित न हो इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। पाठशाला प्रबंधक ज्ञानेंद्र सेठ ने बताया है कि बल्दाऊ धर्मशाला प्रबंधन से एक कक्ष शिक्षण कार्य के लिए उपलब्ध कराने का मांग की गई है। (संवाद)