फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन माह में ही उखड़ गई सड़क

विज्ञापन
फोटो - 01 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सिरसा कलार से बाबई मार्ग दोबारा गड्ढों में ह
विज्ञापन
सिरसा कलार। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सिरसा कलार से बाबई मार्ग पर कराई गई मरम्मत तीन माह के भीतर ही उखड़ गई है। ग्रामीणों ने कार्य में मानक विहीन सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में छह किलोमीटर हिस्से में पेंच भराई कर गड्ढा मुक्त किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद सड़क से गिट्टी निकलने लगी थी और अब कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है।

यह मार्ग नगरा नगरी, हथना बुजुर्ग, हथना खुर्द, छानी, गढ़गवां, गधेेला, जहटौली, गिगौरा, जखा सहित करीब 30 गांवों को जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण लालजी गुर्जर, संजय सेंगर, सोनू ऋषि, बबलू और दीपेंद्र का कहना है कि हथना बुजुर्ग से बाबई तक सड़क कई जगह इतनी खराब हो गई है कि चार पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। नगरा नगरी के पास बाइक सवार अक्सर गिर रहे हैं।

बाबई इंटर कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं जानवी और रोहित ने बताया कि कई स्थानों पर उन्हें साइकिल से उतरकर पैदल चलना पड़ता है। इससे विद्यालय पहुंचने में देरी हो जाती है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता नंदकिशोर ने बताया कि जहां-जहां सड़क उखड़ी है, वहां दोबारा भराई कराई जाएगी। सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पांच वर्ष तक अनुरक्षण अवधि में है, इसलिए मरम्मत की जिम्मेदारी विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें