जालौन। कोंच सड़क पर लहचूरा के पास हजरत कमाल शाह सैयद वली का सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। सुबह जहां मजार पर अकीदत के साथ चादर पेश की गई और दुआएं मांगी गई। उजाला परवीन कानपुर व लतीफ अजमेरी के बीच रात में जवाबी मुकाबला हुआ। जो बराबरी पर छूटी।
हजरत कमाल शाह सैयद वली का मजार जालौन से कोंच सड़क पर लहचूरा के पास स्थित है। मजार पर हर साल उर्स का आयोजन होता है। लोगों ने सुबह से ही मजार पर पहुंचकर चादरपोशी कर दुआएं मांगीं। खास बात यह है कि यह इस उर्स में सभी धर्म के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मुल्क में अमन शांति और खुशहाली की दुआएं मांगी गई। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। उजाला परवीन ने पढ़ा क्यों न मेरी दुआएं कबूल हों जब मांगती हूं खुदा से मुहम्मद के नाम से, पैदा होते ही मुहम्मद के रहमत की बरसात हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय भी कव्वाली प्रोग्राम में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि इस उर्स में जो गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली यह काबिले तारीफ है। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद नारायणदास अहिरवार, अध्यक्ष शिवराम तोमर, रज्जन शाह, फूल शाह, कमल शाह, मुन्ना शाह, अखिलेश, जाकिर सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, रामनरेश, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।