फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा छह केंद्रों पर होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पदों की भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों में शनिवार को सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया और परीक्षा की तैयारियां को लेकर समीक्षा की गई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2332 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384-384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 412 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात सभी कर्मचारी सुबह 7 बजे तक पहुंचेंगे। जबकि अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जबकि 8:45 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। जीआईसी के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें