फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: थाना प्रभारी हत्याकांड में जेल में बंद महिला सिपाही की पेशी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। थाना परिसर में हुए चर्चित थाना प्रभारी हत्याकांड के मामले में जेल में बंद महिला सिपाही की शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में पेशी होगी। पेशी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन से जिला कारागार उरई वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन




गोरखपुर जिले के आवास विकास कॉलोनी निवासी अरुण कुमार राय कुठौंद थाने में प्रभारी के रूप में तैनात थे। पांच दिसंबर 2025 की रात थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में उनके सिर में पिस्टल की गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी।
इस मामले में मृतक उनकी पत्नी माया राय ने 6 दिसंबर को महिला सिपाही के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 7 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी को शहर के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद महिला सिपाही के खिलाफ हत्या के मामले में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। शुक्रवार को इसी मामले में उसकी पेशी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें