फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुजारी ने मंदिर में ले जाकर मासूम संग की छेड़खानी

Mon, 02 Dec 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। मंदिर परिसर में खेल रही मासूम को पुजारी अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मासूम के रोने की आवाज सुन दौड़े लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कालपी निवासी 75 वर्षीय साधु महेंद्र दास रामजानकी मंदिर में कई वर्षो से रहकर पूजा अर्चना करता था। रविवार सुबह गांव की ही एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची मंदिर परिसर में खेल रही थी। तभी पुजारी उसे पकड़कर अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे बच्ची जोर-जोर से रोने लगी थी।
उसकी आवाज सुन आसपास बैठे लोग दौड़े और अंदर जाकर देखा कि साधु मासूम के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर सीओ एके सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एके सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें