फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रात भर में तैयार होता था सवा लाख से पौने सात लाख का माल

Mon, 02 Dec 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव में निखिल खाद भंडार के गोदामों में भारी मात्रा में पकड़ी गई नकली खाद यूपी से मध्यप्रदेश तक सप्लाई की जा रही थी। डीएपी की एक बोरी में जिप्सम मिला कर पांच बोरी तैयार होती थी। एक रात में सवा लाख के माल से पौने सात लाख का माल तैयार होता था। गोदामों में खाद बनाने वाली अलग और खाद को लोडिंग अनलोडिंग करने के लिए अगल अगल मजदूर लगाए जाते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को नदीगांव में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली खाद का भंडाफोड़ हुआ है। नकली खाद का इतना बड़ा नेटवर्क हो चुका था कि दूसरे दिन तक भी टीमें छापा मारकर धड़पकड़ में लगीं है। बताया गया कि जिप्सम नाम से आने वाली नकली खाद मुजफ्फर नगर से मंगवाई जाती थी जो एक बोरी ढाई सौ रुपये की पड़ती थी। एक बार में पांच सौ बोरी का ट्रक आता था और रात में ही उतर कर डीएपी की रेपर लगीं बोरियों में भरकर तैयार कर ली जाती थी।
एक बोरी डीएपी खाद में जिप्सम की पांच बोरी मिलाई जाती थी और पीक समय पर सीधे जिप्सन की बोरी डीएपी रेपर लगीं बोरी में भर कर सप्लाई की जाती है। नदीगांव कोंच तहसील के बीहड़ और सीमावर्ती मध्यप्रदेश का कस्बा है, इससे अधिकारियों की टीमों का आना जाना भी कम रहता है। जिसके चलते इस नकली खाद के कारोबार ने दिन दूनी रात चौगनी तरक्की कर अपना नेटवर्क दूर दूर तक फैला लिया। जिप्सम खनिज एक प्राकृतिक काली मिट्टी बताई जा रही है।
विज्ञापन



कोंच से जुड़े हैं नदीगांव के कारोबार के तार
कोंच। मध्यप्रदेश सीमावर्ती बीहड़ क्षेत्र के नदीगांव कस्बे के अंदर बड़े पैमाने पर चल रहे यह गोरखधंधे के तार कोंच कस्बे से भी जुड़े है। कोंच में बैठे लोग ग्रामीण क्षेत्र से लेकर आस पास की खाद की दुकानों पर बड़े पैमाने पर नकली खाद सप्लाई की जाती है। यहां से बड़े बड़े व्यापारियों को नकली खाद की सप्लाई होती है। नदीगांव से जुड़े लोग पीक समय पर कोंच में एकांत जगहों ही माल तैयार करवाना शुरू कर देते हैं और यही से ाबड़े पैमाने पर नकली खाद का सप्लाई देते हैं।

गांव के मकान में करता था काम
कोंच। निखिल खाद बीच भंडार के मालिक के अपने मकान व एक किराए के गोदाम में नकली खाद मिलावट का काम वह दोनों जगह करता था। बढ़ते कारोबार के चलते उसने अपना पैतृक मकान में छोड़ दिया और कोंच में रहने लगा। अवैध कारोबारी गांव के मकान में नकली खाद का गोरखधंधा करता था और कोंच में किराए के कमरे में चेन की नींद लेता है।

कई दिनों की रेकी के बाद मिली बड़ी सफलता
कोंच। नदीगांव कस्बे के अंदर बड़े पैमाने पर नकली डीएपी खाद कारोबार लंबे समय से चल रहा था। इसकी भनक प्रशासन के अधिकारियों को हुई तो कृषि विभाग व एसओजी टीम ने कई दिनों तक नदीगांव से लेकर आस पास क्षेत्रों में रात दिन एक कर रेकी कर जाल विछाया तब कही जाकर शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक चली छापे के बाद जिले के अंदर कई जगह पर नकली खाद के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ जब कही जाकर प्रशासन को बड़ी सफलता मिल सकी।
अधिकारियों को जैविक खाद बता कर करते थे गुमराह
कोंच। नकली खाद का कारोबार करने वाले दूर-दूर तक अपना नेटवर्क बिछा चुके थे। जब भी कभी किसी अधिकारी या टीम ने खाद पर छापामार कर पकड़ने का प्रयास किया तो कारोबार से जुड़े लोग अधिकारियों को गुमराह कर देते थे। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले यह खाद पकड़ी थी लेकिन इन्होंने जैविक खाद बताकर उन्हें चलता कर दिया था। बताया गया कि अब तक तीन चार बार अधिकारियों ने छापा मारा पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। कार्रवाई न होने के कारण यह नकली खाद का धंधा अपनी जड़ें पकड़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें