फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ब्लॉक के ग्राम ढाड़ी में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच दिनों से गांव के आधे हिस्से में बिजली गुल है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घरेलू कार्य और किसानों की दिनचर्या तक पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम ने दो दिन पहले नया ट्रांसफार्मर गांव में भिजवा दिया था, लेकिन जिस खेत में ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना है, वहां फसल खड़ी होने के कारण खेत मालिक अनुमति नहीं दे रहा है। फसल को नुकसान होने की आशंका के चलते ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लग पाया है।

बताया गया कि ग्राम ढाड़ी में कुल तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से खेतों के बीच स्थित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक आग लगने से फुंक गया था। इसके बाद से गांव के आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।
विज्ञापन


स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि कई दिनों से अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।

इस संबंध में बिजली निगम के अवर अभियंता अंकित साहनी ने बताया कि विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों के आपसी विवाद के चलते कार्य में देरी हो रही है। कुछ लोग ट्रांसफार्मर को अपने खेतों से होकर ले जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिससे उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाया नहीं जा पा रहा है। उच्चाधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ट्रांसफार्मर को उसके स्थान पर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें