फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझेगी किशोर की मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सरावन क्षेत्र में लापता किशोर का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। परिजन ने पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों पर अगवा कर हत्या का आरोप लगाते हुए सरावन मार्ग पर जाम लगा दिया था। हालांकि सीओ ने आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझेगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


गोहन थानाक्षेत्र के नवीपुर गांव निवासी नहीम का 16 वर्षीय पुत्र कसीम बृहस्पतिवार को घर से सरावन जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश की। बाद में पिता ने थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम कसीम का शव सरावन गांव स्थित मजार के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी पड़ी मिली थी। उसके सिर और गले में चोट के निशान थे।
परिजन व ग्रामीणों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया था। आरोप था कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजन ने चार लोगों के खिलाफ पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात कही। परिजन का कहना था कि चारों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाए। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। अपहरण की प्राथमिकी पहले ही दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें