फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझते रहे शहर के लोग

Fri, 04 Dec 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
तमाम कवायद के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। हालात यह है कि जरा सी अव्यवस्था होते ही भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। गुरुवार को भी यही हुआ। विकलांगों द्वारा शहर में निकाले गए जुलूस के बाद शहर में जाम लग गया। इससे शहरी घंटों जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन



काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सकी। शहर की ध्वस्त हो चुकी यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यातायात विभाग गंभीर नहीं है। यही वजह है कि लाखों शहरवासियों को कई वर्षों से शहर में जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।


गुरुवार को विकलांग दिवस पर विकलांगों द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस अंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस जुलूस के कारण शहर की यातायात व्यवस्था घंटों पटरी से उतरी रही। हालात यह हो गए कि जिला परिषद से लेकर शहीद भगत सिंह चौराहे तक करीब दो घंटे लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिली।
विज्ञापन



दो घंटे से अधिक समय तक शहरवासी जाम की समस्या से जूझते रहे। चौराहों पर चारों ओर केवल जाम ही जाम नजर आ रहा था। बाद में स्थानीय दुकानदारों की सूझबूझ और मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुला और यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें