फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर लादने से विवाद में लूट की दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शहर की थोक एवं फल मंडी में शनिवार को ट्रक चालक व हेल्परों में मटर लादने को लेकर मारपीट हो गई। इस पर एक व्यक्ति ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने मामले में झगड़ा और झूठी सूचना देने में सात लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में हरी मटर का बड़े पैमाने पर व्यापार होता है। यहां से हरी मटर दूसरे प्रदेशों में भेजी जाती है। इसलिए नवीन गल्ला व फल मंडी में दूर-दराज के व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। शुक्रवार की रात आसिम ने डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ लोग उसके साथ मारपीट की और रुपये लूटकर भाग गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम आसिम के बताए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस की छानबीन में मामला मारपीट का निकला।
पुलिस को पता चला कि थोक सब्जी एवं फल मंडी में ट्रक चालक व हेल्पर मटर लादने के लिए आए थे। मटर लादने को लेकर जवाहर नगर लौनी जिला गाजियाबाद निवासी एक आसिम और खंदौली, आगरा के सोनू, पवन का रामनगर खंदौली, आगरा नंदू, गोपाल व फिरोज से मटर लादने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इसके बाद आसिफ ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली लेकर आई। यहां सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें