फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खोड़न तक पहुंचेगी विकास की राह, बनेगी पक्की सड़क

विज्ञापन
फोटो - 06 नरौल के मजरा खोड़न को जोड़ने वाली कच्ची सड़क। संवाद
विज्ञापन
रामपुरा। सड़क के लिए तरस रहे खोड़न गांव के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शासन ने ग्राम पंचायत नरौल के मजरे खोड़न के लिए पक्की सड़क की स्वीकृति दे दी है। शासन ने इसके लिए एक करोड़ दो लाख के बजट को मंजूरी दी है।
विज्ञापन



विकास खंड रामपुरा के अंतर्गत आने वाला खोड़न गांव अब तक मुख्य सड़क से कटे होने के कारण विकास से अछूता रहा है। नरौल से खोड़न तक लगभग एक किलोमीटर लंबा कच्चा रास्ता बरसात में दलदल में तब्दील हो जाता है। लोगों को गांव आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मांग वे आजादी के समय से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले।
ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग सड़क बनने की आस लिए दुनिया से रुखसत हो गए। करीब 800 की आबादी वाले इस गांव में 300 से अधिक मतदाता हैं, जो हर चुनाव में सड़क को प्रमुख मुद्दा बनाते रहे। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने इस सड़क को कार्ययोजना में लिया था। इस पर शासन ने इस सड़क को बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। एक किलोमीटर की यह सड़क 1.02 करोड़ रुपये की लागत से पक्की होगी।
विज्ञापन

सड़क स्वीकृति की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीण रामसेवक, लल्लन, राजेंद्र, मुन्ना लाल आदि ने कहा कि अब गांव तक पक्की सड़क पहुंचने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि गांव का समग्र विकास भी संभव हो सकेगा।
विज्ञापन



वर्जन
सड़क खोड़न के लोगों के वर्षों पुराने सपने को साकार करेगी। अब कोई भी गांव विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेगा।

मूलचंद्र निरंजन, विधायक माधौगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें