फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों में गड्ढा हो गया ठीक, हकीकत में वैसा का वैसा

विज्ञापन
रामपुरा में वन विभाग नर्सरी के पास टूटी पुलिया के बड़ा गड्ढा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
रामपुरा। रामपुरा जगम्मनपुर रोड पर महूटा से आगे नीची पुलिया पर सड़क के बीचों बीच करीब पांच फुट गहरा गड्ढा हो गया है। 28 जुलाई को ग्रामीणों ने झाड़ फूस डालकर संकेतक बना दिया था। कुछ दिन बाद झाड़ियां सूखकर हवा में उड़ गईं। जिससे सड़क के बीचोंबीच खाई हो गई है। एक स्थानीय नागरिक ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल तक की है। हैरानी की बात यह है कि विभाग ने पुलिया की मरम्मत दर्शाकर शिकायत की निस्तारण दिया है। जबकि हकीकत में गड्ढा ज्यों का त्यों है। ग्रामीणों का कहना है कि अब इसकी सामूहिक शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुरा जगम्मनपुर मार्ग पर महूटा गांव के पास टेढ़ी पुलिया के नजदीक वन विभाग की नर्सरी के पास एक बड़ा गड्ढा है। जिस कारण हर साल हादसे होते हैं। पिछले साल भी एक डीसीएम इस गड्ढे में पलट गई थी। बरसात के दौरान समस्या बढ़ जाती है। अरुण कुमार, देवेंद्र, सुखवीर आदि का कहना है कि वे लोग कई बार अधिकारियों से समस्या बता चुके हैं पर कोई निदान नहीं हुआ। कस्बा निवासी रविंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि इस खबर को अमर उजाला ने जब प्रमुखता से प्रकाशित किया था तो उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर समस्या का निस्तारण दिखा दिया है। जबकि हकीकत में गड्ढा और खतरनाक होता जा रहा है। जबकि अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है। जिसकी वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। लोगों ने जल्द गड्ढा दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें