फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों ने रैली से जताया विरोध

Mon, 05 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
जुलूस के दौरान नारेबाजी करते संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था, मजदूर संगठन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को कई संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों ने शहर के अंबेडकर चौराहे से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद कलक्ट्रेट में विरोध सभा कर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


आल इंडिया पीपुल्स फोरम, सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन, ग्रीन गैंग, अखिल भारतीय किसान महासभा, आंगनबाड़ी संघ के तत्वावधान में संयुक्त रूप से सरकार की नीतियों के विरोध में घेराबंदी की गई। सोमवार की सुबह दस बजे सभी संगठनों के कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे स्थिति क्लब मार्केट में पहुंच गए। यहां से हाथ में झंडे और नारे लिखीं तख्तियां लेकर शहर के अंबेडकर चौराहे, जिला परिषद चौराहे होते हुए कलक्ट्रेेट पहुंचे।

माले नेता रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल में देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। माफिया का बोलबाला है। किसान महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुशवाहा ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर सरकार ने किसानों से मजाक किया है। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश संगठन मंत्री अनीसा खातून ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कई साल से हक की मांग कर रही हैं, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हुई। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस अवसर पर सिद्धापाल, रामबाबू, रामअवतार, बबलू, नन्नू, सरस्वती देवी, सविता, रामजानकी, ममता देवी, रेखा, सुशीला, रानी कुशवाहा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें