फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मजबूत करेंगे संगठन

विज्ञापन
-नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष का स्वागत करते लोग। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा का रविवा को लखनऊ से प्रथम नगर आगमन पर जनपद के प्रवेश द्वार कालपी यमुना पुल से लेकर उरई तक जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का काफिला रामनगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन

अपने सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे बखूबी निभाने का काम करेंगे। कांग्रेस के बुजुर्ग लोगों के मार्गदर्शन में सभी को एक साथ लेकर संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने का काम करेंगे। जनता की हर समस्याओं के निदान के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, पालिकाध्यक्षा कोंच डॉ सरिता वर्मा, करन सिंह राजपूत, दीपांशु समाधिया, सिद्धार्थ दीवोलिया, आशीष चतुर्वेदी, सुरेंद्र सरसेला, डॉ नत्थू सिंह सेंगर, अरविंद सेंगर, अमर सिंह जागिड़, गुलाब खान, चौधरी श्यामसुंदर, संतराम नीलांचल आदि ने विचार रखे। संचालन शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिददीकी ने किया।
नए जिलाध्यक्ष के स्वागत सत्कार के दौरान कांग्रेसियों में नया जोश और उत्साह देखने को मिला। इससे पहले जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने अंबेडकर चौराहे पर डा आंबेडकर की प्रतिमा व कोतवाली के सामने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें