उरई। बारिश के साथ बीमारियां बढ़ने लगी है। बुखार, त्वचा रोगी और पेट संबंधी बीमारियों के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू से बचाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अभी तक जिले में सिर्फ एक मरीज डेंगू का मिला है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू मरीजों के लिए बेड सुरक्षित रखने को कहा गया है।
एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले बुखार पीड़ितों पर ध्यान दें। जिला अस्पताल में 10 बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सभी सीएचसी में भी पांच पांच बेड सुरक्षित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी डेंगू का कोई नया मरीज नहीं आया है। जुलाई में कुठौंद में एक मरीज की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। वह मरीज झांसी में इलाज करा रहा था। (संवाद)