उरई। राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, संस्कृत, मदरसा बोर्ड के माध्यमिक विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चों का ड्राप बॉक्स में प्रदर्शित हो रहे हैं, इसकी वजह से जिले की रैंकिंग बिगड़ गई है। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है।
डीआईओएस राजकुमार पंडित ने प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा कि विद्यार्थियों का इंट्री पोर्टल पर दर्ज न होने पर महानिदेशक शिक्षा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से असंतोष व्यक्त किया है। साथ ही दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर तक शैक्षिक वर्ष 2025-26 में विद्यालय में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के डाटा को यू डायस पोर्टल के ड्राप बाक्स से कंपार्ट करने एवं अपार आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक स्थिति असंतोषजनक है। यू डायस पोर्टल के ड्राप बाक्स से विद्यार्थियों के डाटा को इंपोर्ट न करना गंभीर लापरवाही दर्शाता है। अभियान के रूप में कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी लापरवाही पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।