फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।  - फोटो : मृतका की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिरसाकलार। नवविवाहिता ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अकेली थीं। ससुरालीजन खेत गए हुए थे। जब वह घर लौटे तब घटना का पता चला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी सत्येंद्र उर्फ सोनी की पत्नी सोनल (22) ने बुधवार की सुबह कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीं। पति सतेंद्र ने बताया कि वह पिता प्रेमचंद व मां उर्मिला देवी के पास खेत पर गए थे, पत्नी घर पर अकेली थी। परिजनों ने बताया कि उसका मायका कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर नवीपुर है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। एक दो माह की बेटी है। परिजन मौत के कारणों की वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि महिला की मौत हुई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें