फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मछली पकड़ने गए आठवीं के छात्र का शव बंधा में पड़ा मिला

विज्ञापन
विक्की की फ़ाइल फोटो।  - फोटो : विक्की की फ़ाइल फोटो।
विज्ञापन
जालौन। मछली पकड़ने गया आठवीं कक्षा का छात्र लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव बंधा में पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पैर फिसलने से उसकी मौत हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सींगपुरा गांव निवासी दिनेश का बेटा विक्की (14) कक्षा आठ का छात्र था। वह मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे गांव के पास खेतों में बकरी चराने गया था। बकरियां चराने के बाद वह वहीं पास में बने एक छोटे बंधा के किनारे मछली पकड़ने लगा। इसके बाद वह लापता हो गया। इस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों व स्थानीय गोताखोंरो की मदद से उसकी खोजबीन कराई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव बंधा में पड़ा मिला।वह दो भाइयों में बड़ा था। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि किशोर की बंधा में डूबने से मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें