फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में नए प्रधानों ने ली पद की शपथ

Sun, 20 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को अव्यवस्थाओं के बीच पद एवं गोपनीयता की शपथ रविवार को ब्लॉक कार्यालयों में दिलाई गई। डकोर में तो कई प्रधानों को ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी सीधा शपथ पत्र पकड़ाने में जुटे रहे तो कई बिना शपथ लिए ही हस्ताक्षर या अंगूठा लगा कर चलते बने। जैसे-जैसे नवनिर्वाचित प्रधान पहुंचते गए वैसे-वैसे उन्हें शपथ की औपचारिकता करा दी गई।
विज्ञापन


ब्लॉक डकोर के 77 गांवों के नवनिर्वाचित प्रधानों में से 45 ने रविवार को शपथ ली। इस दौरान तो कई प्रधान एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। वहीं, कोरम नहीं पूरा होने से 32 नवनिर्वाचित प्रधानों को बिना शपथ लिए ही लौटना पड़ा। डकोर में शपथ लेने आए नवनिर्वाचित प्रधानों के लिए ब्लॉक कार्यालय की ओर से बैठने एवं जलपान की कोई खास व्यवस्था

न होने से उनका उत्साह ठंडा पड़ता नजर आया। कुर्सियों की संख्या कम होने से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान टहलते रहे। ब्लॉक डकोर अंतर्गत आने वाले 77 गांवों के लगभग 400 सदस्यों ने भी अव्यवस्थाओं के बीच शपथ ली।
विज्ञापन


इस मौके पर संजय राजपूत कुठौंदा, पंचम टिमरो, बीर सिंह मोहाना, उपेन्द्र चिल्ली, सुबोध बन्धौली, सुनीता तिवारी मुहम्मदाबाद, रानी देवी रमपुरा ऐरी समेत कुसमिलया, डकोर, मकरेछा, धमनी, बढेरा, अजनारी, गोरन, कमठा, काहटा, ऐर, खरका, ददरी, गुढ़ा-सिमिरिया के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की उपस्थिति रही।

युवा प्रधान ने संभाली गांव बंधौली की कमान
गांव बंधौली के 22 वर्षीय सुबोध राजपूत ने शहर में पढ़ाई की और बीएससी के साथ पीजीडीसीए भी किया। ये जिले के सबसे कम उम्र के चुने गए प्रधान हैं। इनकी काबलियत पर गांव के लोगों ने इन्हें अपना पूरा समर्थन दिया। बता दें कि ग्राम बंधौली से 8 प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया था। इनमें सुबोध राजपूत को 594 मत मिले थे। इनके प्रतिद्वंद्वी रगबीर यादव को 496 मत मिले थे।

इमानदारी से विकास करें नए प्रधान
सभी नव निर्वाचित प्रधान व सदस्य अपनी अपनी ग्राम सभाओं में लगनशीलता, इमानदारी व मेहनत से विकास कार्यों में अपना सक्रिय योगदान देकर राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वाह करने को तत्पर रहें। यह बात नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह ने कहीं।

महेबा विकास खंड कार्यालय में रविवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ब्लाक के नव निर्वाचित 31 ग्राम प्रधानों व चार सैकड़ों सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रहीं हैं। इसलिए सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधि योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित करें और अपने

अपने गांवों के नागरिकों की समस्याओं का निदान करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। समारोह में प्रधानों में बुद्ध सिंह, विमला चैहान, अंजना सिंह, सुनीता चरसौनी, जयवीर सिंह, सत्तर सिंह, जगदीश सिंह, कृष्णपाल सिंह, बाबू सिंह, विमला, हरमोहन सिंह, ज्वाला सिंह, कमला मुसमरिया आदि मौजूद रहे।

माधौगढ़ संवाददाता के अनुसार खंड विकास कार्यालय के परिसर में आयेजित शपथ ग्रहण समारोह में खंड विकास अधिकारी एमपी प्रबल ने 41 प्रधानों व 49 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, नरेद्र कुमार, अनीसा, तुलाराम, गंगाराम, चंद्रभान कोरी, राघवेंद्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

बीडीओ ने प्रधानों से गांव के विकास में जुटने का भी आह्वान किया। इस मौके पर आदित्य सिंह, ऊदल सिंह, मुकेश सविता, मनोज गौतम, अनिल याज्ञिक, इंद्रजीत सिंह भदौरिया, ब्रजेंद्र विश्वकर्मा, अजय करन सिंह आदि मौजूद रहे। रामपुरा प्रतिनिधि के अनुसार खंड विकास अधिकारी प्रीति भसीन ने नव निर्वाचित प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। यहां राहुल

मिश्रा, ब्रजेंद्र सिंह, सुमन देवी, गोविंद सिंह, वीरसिंह, महेश सिंह, विमल प्रकाश, लल्लू महाजन, बालकराम, मोहरश्री, सीमा देवी, ममता देवी, राजकुमार, जगरुप, मिथलेश आदि मौजूद रहे।  कदौरा प्रतिनिधि के अनुसार खंड विकास अधिकारी कदौरा आशुतोष दुबे ने ब्लाक परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें