फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.81 करोड़ से बनेगा पालिका का नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर पालिका में संयुक्त कार्यालय व स्टोर रूम के जर्जर हो चुके भवन को तोड़कर 1 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से आधुनिक भवन बनाया जाएगा। इसमें सभी विभागों के लिए अलग-अलग कार्यालय बनाए जाएंगे। नगर पालिका ने इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर पालिका में कामकाज के संचालन के लिए जिस भवन में विभिन्न विभाग संचालित हो रहे हैं, वह जर्जर हो चुका है। यहां अभी लेखा कार्यालय, कर भवन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय समेत अन्य कार्यालय संचालित हैं। पुरानी शैली में वर्षों पूर्व बनवाया गया यह भवन जर्जर हो चुका है। कई हिस्से अनुपयोगी हैं। दीवारों पर काई के साथ ही पौधों ने भी बसेरा बना लिया है। छत भी जर्जर है। ऐसे में कर्मचारियों को हमेशा हादसे का डर बना रहता है। यही कारण है कि इसके स्थान पर नए भवन की मांग जोरों पर होने लगी थी।
पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता व ईओ डीडी सिंह ने नए भवन का नक्शा बनवाया है। इसका अनुमानित व्यय एक करोड़ 81 लाख रुपये आंका गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर डीएम के पास अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है। अनुमोदन के बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। बताया कि नए भवन में सभी कार्यालयों के लिए अलग-अलग रूम बनाए जाएंगे। स्टोर रूम के अतिरिक्त आधुनिक सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। सभी कार्यालय इसी नए भवन में शिफ्ट किए जाएंगे, ताकि लोगों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में जाने के लिए चक्कर न लगाना पड़े। भवन निर्माण सुरक्षा व मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें