फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीआरएम से मिले सांसद, रेल योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली

विज्ञापन
फोटो-18-झांसी मंडल के डीआरएम से मुलाकात करते सांसद नारायणदास अहिरवार। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
उरई। जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायण दास अहिरवार ने झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उरई, पुखरायां स्टेशन सहित जालौन क्षेत्र में रेलवे से संबंधित विभिन्न प्रस्तावित एवं प्रगतिशील योजनाओं तथा विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े सुझाव भी साझा किए गए।
विज्ञापन

सांसद ने डीआरएम को बताया कि महोबा, राठ होते हुए उरई, कोंच, भिंड लाइन का सर्वे हुआ था। उसकी क्या प्रगति है और यह काम कब शुरू हो जाएगा। उन्होंने डीआरएम से कहा कि उनके जो भी सुझाव हों, उनमें वह सकारात्मक टिप्पणी लगाकर उच्चाधिकारियों और रेलवे बोर्ड को भेजे। डीआरएम ने सांसद को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आश्वस्त किया कि मंडल क्षेत्र में रेल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास भी उनके साथ रहे। रेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा,, मंडलीय अभियंता (सेंट्रल) अंकुर गुप्ता आदि रहे।

फोटो-18-झांसी मंडल के डीआरएम से मुलाकात करते सांसद नारायणदास अहिरवार। स्रोत-विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें