फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। करमेर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम करीब 5:42 बजे हुई जब गोरखपुर से मुंबई जा रही मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस (11080) रेलवे क्रॉसिंग नंबर 183 से गुजर रही थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि शव की शिनाख्त कांशीराम कॉलोनी निवासी अजय ओमरे के रूप में हुई। अजय छिरिया सलेमपुर स्थित एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था।

उसके भाई सचिन ने बताया कि अजय बाजार जाने की कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी मिली। परिवार में अजय के अलावा एक बहन भी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें