फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिट्टी खोदते वक्त टीला धंसा, ग्रामीण की मौत

Wed, 30 Oct 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। मिट्टी खोदते समय टीला धंसने से ग्रामीण दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने मिट्टी से निकालकर उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी प्रकाश उर्फ भंते (47) दिवाली के चलते घर में हो रही लिपाई पुताई के लिए मंगलवार को मिट्टी की खुदाई करने बावली तिराहा शक्ति माता मंदिर स्थित कनफरा की बगिया में गया था। वहां वह गड्ढे में घुसकर मिट्टी खोद रहा था, तभी अचानक टीला भरभराकर धंस गया। इससे वह दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे मिट्टी के निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित और दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से छोटे भाई रामशंकर, मां भगुंता देवी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें