फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोहरे से शुरू हुई सुबह, दोपहर दो बजे निकला सूरज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से शुक्रवार की सुबह हुई। हाईवे से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक कोहरे की मोटी चादर छाई रही। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। कई स्थानों पर ट्रक और बसें रेंगते दिखाई दिए। इस मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सुबह के समय शहर के प्रमुख बाजार, चौराहे और दुकानें सुनसान रहीं। ग्राहक न आने से व्यापारी निराश दिखे। कामकाज सामान्य दिनों की तुलना में काफी प्रभावित रहा। चाय की दुकानों, ढाबों तथा अलाव स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को ठंड में सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। नगर पालिका द्वारा कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई, लेकिन कई मोहल्लों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोग अलाव की कमी महसूस करते दिखे। नागरिकों ने प्रशासन से अधिक अलाव एवं कंबलों की व्यवस्था की मांग की। मौसम विभाग के कुलदीप गुप्ता ने बताया कि फिलहाल शीतलहर से राहत की उम्मीद नहीं है। रात के तापमान में और गिरावट की संभावना बनी हुई है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें और गर्म कपड़ों, मास्क आदि का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें