फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर युवक को खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। गुपलापुर गांव में बुधवार सुबह धान की रखवाली कर खेत से घर लौट रहे युवक को चार बदमाशों ने पकड़ लिया। उसकी जेब चेक की, रुपये नहीं मिलने पर पीटा और हाथ-पैर बांधकर खेत में फेंक दिया और भाग गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुपलापुर गांव निवासी पुष्पेंद्र राजावत (30) मंगलवार की रात धान की फसल की रखवाली करने गया था। बुधवार सुबह घर लौटते समय पुलिया पर चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाश उसकी जेब खंगालने लगे, कुछ नहीं मिलने पर उसे पीटा। इसके बाद बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर उसे खेत में फेंक दिया। चीख सुनकर दौड़े लोगों ने उसे बंधा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी रस्सी खुलवाई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि युवक खेत में मिला था, लेकिन अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें