फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार से आए बदमाश, तीन बकरियों को डालकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कागजीपुरा मोहल्ले में चर रहीं तीन बकरियों को कार सवार बदमाश डालकर ले गए। ले जाते हुए पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। सोमवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नाजरा ने बताया कि 23 अगस्त को उनकी तीन बकरियां मोहल्ले में ही चर रही थीं। कार से आए बदमाशों ने तीनों को पकड़ लिया। कार में डालकर भाग गए। उन्होंने जब बकरियों की खोजबीन की तो वह नहीं मिली। इस पर उन्होंने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो देखा की कार से आए बदमाश उनकी बकरियों को लादकर ले जा रहे हैं। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें