फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दिनदहाड़े महिला से बैग छीनकर भागा बदमाश

विज्ञापन
फोटो - 24 पीएचसी में भर्ती महिला। संवाद दिनदहाड़े महिला से बैग छीनकर फरार हुआ बदमाश, गिरकर घायल - फोटो : गौरिया गांव में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद तेंदुआ।
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक बदमाश ने बाइक सवार महिला से रुपये और जेवर से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। अचानक हुई इस वारदात में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जबकि बदमाश बैग लेकर भाग गया।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी तेज सिंह अपनी पत्नी रचना देवी (35) के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी ससुराल तिर्वा जनपद कन्नौज जा रहे थे। रास्ते में सिरसा कलार में दोनों ने कुछ खरीदारी की और आगे के लिए निकल पड़े। बताया कि जैसे ही वे कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौकी इलाके के धराना गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने रचना के हाथ से झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। अचानक हुई इस घटना से रचना देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई।

घटना के बाद बदमाश भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित तेज सिंह के अनुसार बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, कमर पेटी और कानों के झुमके रखे थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी की कहना है कि खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें