फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छात्र को पीटने के मामले में कोचिंग की जांच करेंगी टीम

विज्ञापन
फोटो - 20 पिटाई से घायल छात्र शौर्य। संवाद
विज्ञापन
उरई। कोतवाली क्षेत्र के कोचिंग में छात्र को बंधक बनाकर पीटने के मामले में डीआईओएस ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। यह टीम कोचिंग की जांच करेगी। वहीं, कोचिंग संचालक का आरोप है कि उन पर लगे आरोप निराधार है। बच्चे को उन्हीं के परिजनों ने पीटा है।
विज्ञापन

रामेश्वर नगर निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह कक्षा नौ का छात्र है और वह शहर के इंटेलिजेंट भारत कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। 10 मार्च को कोचिंग सेंटर के शिक्षक दिलीप, वैभव, रियाज खान और राघव श्रीवास्तव ने उसे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक कोचिंग में रोककर पीटा था।
पीड़िता के अनुसार छात्र को पहले बाथरूम में ले जाकर उसके कपड़े उतरवाए गए और उसे पीटा। इसके बाद ऑफिस में बंद कर रस्सी से बांधकर भी पीटा गया। इससे वह घायल हो गया और मानसिक रूप से भी आहत हुआ। परिजनों का कहना है कि छात्र की गर्दन के नीचे पांच जगहों पर गहरे जख्म के निशान हैं।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक एक दिन पहले कोचिंग के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी अन्य छात्र द्वारा शिक्षकों के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश भेजे गए थे। शिक्षकों ने बिना पुष्टि किए शौर्य सिंह पर ही शक जताया और अभिभावकों को सूचना दिए बिना उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में परिजनों को फोन कर बुलाया गया लेकिन उन्हें घटना की सही जानकारी नहीं दी गई।
उधर, कोचिंग के संचालक दिलीप सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि व्हाट्सएप ग्रुप में छात्र ने अश्लील मैसेज भेजा था। इस पर अभिभावकों को बुलाया गया था और छात्र को उसके परिजनों ने ही पीटा है।
वहीं डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि कोंचिंग के सत्यापन के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है।
इनसेट
भवन मालिक को ओडीए का नोटिस
इधर, कोचिंग जिस भवन में चल रही उसके मालिक को ओडीए ने नोटिस भेज दिया है। ओडीए के सचिव परमानंद यादव के अनुसार नक्शे से संबंधित मामले में भवन स्वामी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें