फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदाय में हुए विवाद का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बिलाल । - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। रंगबाजी को लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने तमंचे से फायर करने वाले मुख्य आरोपी को तमंचा व 2 कारतूस संग पकड़ा है। इस मामले में आरोपी आठ युवकों में से अब चार युवकों की गिरफ्तारी होना शेष है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौलापुर निवासी अमन राजावत बाइक से अपने साथी प्रियांशु चौहान के साथ 12 अगस्त की रात 8 बजे दूध देने जालौन आ रहे थे। रास्ते में नहर के पुल के पास एक समुदाय विशेष के युवकों के साथ उनका रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हो गया था। तब आरोपी युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर न सिर्फ दोनों से मारपीट की थी बल्कि तमंचे फायर भी झोंक दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने 2 युवक हसनैन व कफील निवासीगण मोहल्ला चिमनदुबे को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। उक्त मामले में अमन के भाई दीपक राजावत ने एक समुदाय विशेष के आठ युवकों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। जिनमें से आरोपित अनम निवासी चिमनदुबे को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। रविवार को कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी बिलाल निवासी तोपखाना कहीं बाहर भागने की फिराक में चुर्खी रोड पर खड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाल चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, एसआई देशराज सिंह व हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित बिलाल को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपित के पास से एक अदद तमंचा के साथ एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें