फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Fri, 28 Jun 2024 03:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। प्रेम प्रसंग में जब परिजन बाधा बने तो प्रेमी युगल ने एक दूसरे को गमछे से बांध कर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई। सुबह जब लोग उधर से निकले तो उनके शव पड़े देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों के शिनाख्त करने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली गांव निवासी बृजलाल अहिरवार का 22 वर्षीय पुत्र मनीष कोंच कोतवाली क्षेत्र के हिगुंटा गांव निवासी अपने मामा के रिश्ते में ममेरे भाई नरेंद्र की 20 वर्षीय पुत्री दीक्षा से प्रेम करता था। यह बात दोनों के परिजनों को पता नहीं थी। लेकिन दोनों अक्सर फोन पर बातें किया करते थे। इससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। दूर के रिश्ते में चाचा-भतीजी लगने वाले युवक और युवती के घर वालों को जब प्रेम संबंध का पता चला तो उन्होंने विरोध किया।
इसके बाद बुधवार सुबह दीक्षा घर से निकल गई। इसके साथ ही मनीष भी अपने कागजात लेकर घर से निकल आया। दोनों कालपी में दिन भर घूमने के बाद घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव के पास निकली रेलवे लाइन से ट्रैक पर दोनों के शव आपस में लिपटे पड़े मिले। सुबह ग्रामीण जब वहां से निकले तो शव पड़े देख उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके पास मिले कागजातों से दोनों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। मनीष के परिजनों ने बताया कि सुबह वह घर से कागजात लेकर निकल गया था। वहीं, दीक्षा के परिजनों का कहना है कि वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई थी। क्योंकि वह शहर के मोहल्ला सुशील नगर में रहती थी तो परिजनों ने सोचा कि वह गांव चली गई होगी। जब शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। सुबह पता चला कि उसने आत्महत्या कर ली है। वह एक भाई व एक बहन है। वहीं, मनीष भी दो भाइयों में बड़ा था और घर पर ही रहता था। दोनों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ कालपी डॉ.देवेंद्र पचौरी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें