फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को झपकी आने पर ट्रक में घुसा लोडर, 25 घायल

विज्ञापन
चुर्खी बाईपास पर क्षतिग्रस्त खड़ी लोडर - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में महाराष्ट्र के मजदूरों से भरा लोडर चालक को झपकी आने से खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसमें 25 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लोडर से निकालकर राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चुर्खी स्थित राधे मोटर्स के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे लोडर पर महाराष्ट्र से मजदूरों को भरकर जौनपुर जा रहा था। इस दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे लोडर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में लोडर पर सवार शिरोमणी, रमेशचंद्र, शिवम कुमार समेत 25 मजदूर घायल हो गए। सभी का राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। कोतवाल शिवगोपाल सिंह ने बताया कि घायल मजदूरों का उपचार कराने के बाद उनके खाने व ठहरने की व्यवस्था कालपी रोड स्थित एक रिसोर्ट में की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें