फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। युवक ने सोमवार को घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक लोडर चलाता था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिहौना गांव निवासी पुष्पेंद्र यादव (20) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह लोडर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की रात वह घर लौटा और खाना खाकर कमरे में चला गया। रात में उसने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पिता महेंद्र यादव कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देखा। उन्होंने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। उसने आत्महत्या क्यों की परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें