जिला पंचायत चुनाव में पहल चरण के लिए नामांकन के आखिरी दिन सात जिला पंचायत क्षेत्रों से 99 नामांकनपत्र दाखिल किए गए। इसमें कुछ प्रत्याशियों ने दो और तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया तो वहीं पहले दिन नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने भी अपना एक और सेट दाखिल किया।
नामांकन का अंतिम दिन होने से प्रत्याशी हर हाल में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उतावले दिखे। इस दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। सुबह से ही कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए थे, जो नामांकन स्थल व आसपास चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखे।
अनारक्षित हरौली जिला पंचायत क्षेत्र से अतरेहटी निवासी रूपेंद्र सिंह की पत्नी लाली देवी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा मिहौनी निवासी छेटेलाल, मिहौनी निवासी बृजेंद्र, असहना निवासी रामसेवक, हरौली निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह, हैदलपुरा निवासी इंद्रजीत सिंह, डिकौली निवासी प्रदीप सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
इसी क्षेत्र से गोपालपुरा निवासी राममोहन ने तीन सेटों में नामांकन किया। हरौली निवासी जितेंद्र प्रताप ने भी दो सेटों नामांकन किया, जबकि प्रबल प्रताप सिंह ने पहले दिन दो सेट के बाद आज तीसरा सेट भी दाखिल किया।
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गोहन क्षेत्र से चाकी निवासी बट्टू लाल, रामहेतपुरा निवासी प्रयाग नारायण, इंटों निवासी मनोज कुमार, सरावन निवासी दिलीप कुमार आर्य, गोराभूपका निवासी कृपाल सिंह ने नामांकन किया। इसी क्षेत्र से डकोर क्षेत्र के पुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह वर्मा ने तीन सेटों में नामांकन किया।
सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित मई क्षेत्र से सिद्दपुरा निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी कृष्णा देवी ने दो सेटों में, मई निवासी कुलदीप की पत्नी गंगोत्री, हिम्मतपुर निवासी वीर सिंह की पत्नी रामा, मिहोनी निवासी विनय प्रताप सिंह की पत्नी अर्चना देवी ने नामांकन किया।
गोरा चिरैया निवासी विनोद प्रताप सिंह की पत्नी ललिता सिंह, सुल्तानपुरा निवासी फूल सिंह की पत्नी विटोली उर्फ कलावती, कहटा निवासी मुलू सिंह की पत्नी सरोज ने दो सेटों में, अंडा निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका देवी, निनावली जागीर निवासी कमलेश पाठक की पत्नी रेखा देवी ने दो सेटों में नामांकन कराया।
पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित जगम्मनपुर सीट से छौना निवासी मीरा देवी, बहादुरपुर निवासी रजनी देवी, धूता निवासी गायत्री देवी, जगनेवा निवासी रागिनी देवी, रामपुरा देहात निवासी उर्मिला देवी, हिम्मतपुर निवासी प्रभा यादव, महटौली निवासी गीता देवी, जगम्मनपुर निवासी उमा देवी ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
बावली से दौलतपुर निवासी राजपाल सिंह ने दो सेटों में, ऊमरी मुश्तकिल निवासी कौशलेंद्र कुमार, बिजुआपुर दिवारा निवासी डालचंद्र ङ्क्षसह, कुठौंद निवासी गोविंद ने दो सेटों में, गोरा राठौर निवासी जितेंद्र ने दो सेटों में, कुठौंद निवासी ब्रजेंद्र ङ्क्षसह, कुठोंद निवासी रागिनी, मिहौना निवासी शिवकांती ने नामांकन कराया।
सिरसाकलार सीट से प्रतापपुरा निवासी रामकुमार ने दो सेटों में, हरसिंहपुर निवासी मदनमोहन, हदरुख निवासी मंगली प्रसाद ने दो सेटों में, जहटौली निवासी राजेश सिंह ने दो सेटों में, हदरुख निवासी सुरेंद्र ने दो सेटों में, करतलापुर निवासी विरक्ति ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।
कुठौंद जिला पंचायत क्षेत्र से नोरेजपुर निवासी बौद्धप्रकाश गौतम ने दो सेटों में, गिगौरा निवासी बलवीर सिंह ने दो सेटों में, मदारीपुर निवासी धीरज सिंह पहारिया, धर्मपुर बरेरा निवासी सीताराम, नैनापुर निवासी भारत सिंह, भदेख दिवारा निवासी आशा देवी, कुठौंद निवासी अनुराग ने दो सेटों में ने नामांकनपत्र जमा किया।